फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: लॉकडाउन के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी में शुरू हुई ऑनलाइन कक्षाएं

Wed, 29 Apr 2020 03:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी
विज्ञापन

इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाएं दी जा रही हैं। ऐसे में पंजाब यूनिवर्सिटी ने भी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं ताकि लॉकडाउन के दौरान उनकी पढ़ाई बाधित न हो। ऑनलाइन कक्षाओं के साथ ही विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए अध्ययन सामग्री भी बांटना शुरू कर दिया है। विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए अध्ययन सामग्री सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप के जरिए दी जा रही है।  

विज्ञापन


इसके लिए विद्यार्थियों का व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी के एडवाइजर समिति के चेयरमैन नवदीप गोयल का कहना है कि हमने विद्यार्थियों का व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है जहां अध्ययन सामग्री को साझा किया जा रहा है। अगर किसी विद्यार्थी को कोई दिक्कत होती है, तो वो सीधे शिक्षकों को व्हॉट्सएप कर सकता है। विद्यार्थी इस व्हॉट्सएप ग्रुप के साथ ही शिक्षकों को व्यक्तिगत मैसेज भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। यूट्यूब से लेकर फेसबुक और व्हॉट्सएप के साथ ही जूम एप के जरिए विद्यार्थियों के साथ संवाद किया जा रहा है। एचआरडी मंत्रालय ने भी विद्यार्थियों के लिए कई ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म जारी किए हैं, जिनके जरिए विद्यार्थी लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें