फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT: पाकिस्तानी सेना समर्थित आतंकी हमले सामान्य संबंधों में डाल रहे हैं बाधा, एनसीईआरटी कक्षा 7 की नई किताब

Tue, 09 Dec 2025 09:55 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCERT Textbook: एनसीईआरटी की कक्षा 7 की नई सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में भारत-पाक संबंधों पर ताजा टिप्पणी सामने आई है। किताब में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकी हमले दोनों देशों के सामान्य संबंधों में लगातार बाधा पैदा करते हैं, जिसके चलते शांति प्रक्रिया प्रभावित होती है।
विज्ञापन
NCERT Chapter 2 content image - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India-Pakistan: एनसीईआरटी की कक्षा सात की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक में भारत के पड़ोसियों पर एक अध्याय जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना समर्थित आतंकवादी हमलों ने भारत-पाक के सामान्य संबंधों में बाधा डाली है।
विज्ञापन


पुस्तक में यह भी रेखांकित किया गया है कि व्यापार और बातचीत के माध्यम से विवादों को सुलझाने के लिए चीन के साथ प्रयास चल रहे हैं।

31 पृष्ठों का यह अध्याय, "भारत और उसके पड़ोसी", पड़ोस की अवधारणा को जमीनी सीमाओं से आगे समुद्री साझेदारों तक विस्तारित करता है। इसमें कहा गया है कि यह पुस्तक इस व्यापक दृष्टिकोण का उपयोग "दक्षिण एशिया में भारत के केंद्रीय और रणनीतिक स्थान को दर्शाने के लिए" करती है।

पुरातन संबंधों में आधुनिक तनाव के स्वर

यह अध्याय कक्षा सात की पुस्तक एक्सप्लोरिय सोसाइटी इंडिया एण्ड बियॉन्ड में नया शामिल किया गया है तथा पिछले संस्करण में यह मौजूद नहीं चीन पर, यह अध्याय लंबे सभ्यतागत संबंधों और हालिया टकराव को रेखांकित करता है। पुस्तक भारत और चीन को एशिया के दो सबसे बड़ेऔर सबसे प्रभावशाली राष्ट्रों के रूप में वर्णित करती है, जहां बौद्ध धर्म का दोनों देशों के बीच एक मजबूत संबंध है।

इसमें कहा गया है, "हाल के वर्षों में तनाव के कई दौर भी आए हैं, जो ज्यादातर उनकी साझा सीमाओं और कुछ गंभीर संघर्षों से संबंधित थे... दूसरी ओर, व्यापार, वार्ता और सीमा समाधान तंत्र के माध्यम से विवादों को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

'छोड़े नहीं' बॉक्स में, उन हिंदू व्यापारियों का भी जिक्र है जिन्होंने 13वीं सदी के एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र, चीनी बंदरगाह शहर क्वानझोउ में मंदिर बनवाए थे। कैयुआन मंदिर के स्तंभों पर विष्णु, शिव और रामायण व पुराणों की कहानियां अंकित हैं।

पाकिस्तान पर आधारित अनुभाग में द्विपक्षीय संबंधों को क्षेत्र में सबसे कठिन बताया गया है, जो विभाजन और चार प्रमुख संघर्षों के कारण बने हैं।

विभाजन की पीड़ा से आस्था के गलियारे तक

पुस्तक में अपनी सबसे सशक्त पंक्तियों में कहा गया है, " पाकिस्तानी सेना के समर्थन से भारत के विरुद्ध लगातार किए गए आतंकवादी हमलों ने दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों को बाधित किया है।"

अध्याय में आगे कहा गया है कि भारत पाकिस्तान सीमा "केवल एक भौगोलिक रेखा नहीं है, बल्कि यह साझा विरासत और दुखद रूप से विभाजित इतिहास का प्रतीक भी है।"

अध्याय में करतारपुर कॉरिडोर का भी अवलोकन किया गया, जिससे हजारों लोगों के लिए करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक जाना आसान हो गया है।

पुस्तक में उल्लेख किया गया है, "दशकों से, भारतीय श्रद्धालु इस पवित्र स्थल को केवल पंजाब के डेरा बाबा नानक में सीमा के पास स्थापित दूरबीन का उपयोग करके दूर से ही देख सकते थे। गलियारे का विचार पहली बार 1990 के दशक में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन यह 2019 में ही वास्तविकता बन पाया, जब गुरु नानक की 550वीं जयंती के अवसर पर गलियारे को आधिकारिक रूप से खोल दिया गया।"
विज्ञापन

तनाव के बीच सहयोग की संभावनाएं

बांग्लादेश में, पाठ इतिहास, नदियों और संस्कृति पर आधारित एक घनिष्ठ साझेदारी की ओर इशारा करता है। इसमें कहा गया है कि दोनों राष्ट्र "एक साझा इतिहास, संस्कृति और भाषा से आकार लेते हुए एक स्थायी संबंध" साझा करते हैं, और इसे भारत के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संबंधों में से एक बताया गया है।

भारत- नेपाल संबंध खुली सीमाओं और गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। पुस्तक में बताया गया है कि उनकी यह व्यवस्था "नागरिकों को बिना पासपोर्ट या वीजा के स्वतंत्र रूप से आने-जाने की अनुमति देती है, जिससे दोनों पक्षों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और पारिवारिक संबंध बनाए रखने में मदद मिलती है।"

भूटान के साथ, अध्याय में जलविद्युत सहयोग और बौद्ध विरासत पर प्रकाश डाला गया है, तथा द्विपक्षीय संबंधों को "पारस्परिक सम्मान, रणनीतिक सहयोग और सांस्कृतिक आत्मीयता से चिह्नित संबंध" बताया गया है।

हिंद महासागर में भारत की मित्रता और दायित्व

श्रीलंका और मालदीव के संबंध में पुस्तक में प्राचीन सांस्कृतिक समानता और आधुनिक रणनीतिक सहयोग को रेखांकित किया गया है, तथा भारत द्वारा अपने द्वीपीय पड़ोसियों को बार-बार दी गई आपातकालीन सहायता का उल्लेख किया गया है, जिसमें 2004 की सुनामी और 2014 के माले जल संकट के दौरान दी गई सहायता भी शामिल है।

यह अध्याय समुद्री व्यापार और बौद्ध धर्म, संस्कृत नामों और महाकाव्यों के प्रसार के माध्यम से दक्षिण-पूर्व एशिया -थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया में भारत की ऐतिहासिक छाप का भी पता लगाता है। यह बताता है कि कैसे इन संबंधों ने सदियों से क्षेत्रीय कला, साहित्य और धर्म को आकार दिया है।

अंतिम खंड में कहा गया है कि भारत के पड़ोसियों के साथ संबंध लंबे सभ्यतागत प्रवाह से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें