फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oxford: प्रवेश परीक्षा में मिली तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें, संस्थान ने टीसीएस के साथ रद्द किया सौदा

Fri, 26 Jan 2024 04:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Oxford-TCS: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने छात्रों द्वारा तकनीकी समस्याओं की शिकायतें मिलने के बाद टीसीएस के साथ सौदा रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय यूके भर में 30 कॉलेजों के माध्यम से स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है।
विज्ञापन
Oxford-TCS Deal - फोटो : University of Oxford
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Oxford-TCS Deal: हर साल दुनिया भर से हजारों छात्र ऑक्सफोर्ड में दाखिला लेने के लिए परीक्षा देते हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने संस्थान में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देने के दौरान छात्रों को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद संस्थान ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ सौदा रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "इस वर्ष की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाओं की डिलीवरी के दौरान कुछ उम्मीदवारों द्वारा अनुभव की गई तकनीकी समस्याओं के बाद, टीसीएस आगे चलकर ऑक्सफोर्ड प्रवेश परीक्षाओं की डिलीवरी में शामिल नहीं होगी।"

विश्वविद्यालय यूके भर में 30 कॉलेजों के माध्यम से स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है। ऑक्सफोर्ड में अध्ययन करने वाले प्रमुख भारतीयों में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने हैंडओवर रद्द करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देने के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के बारे में उम्मीदवारों की शिकायतों को कारण बताया।

संस्थान की ओर से कहा गया, "यह निर्णय मुद्दों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के साथ-साथ उम्मीदवारों, शिक्षकों और परीक्षा केंद्रों से मिली प्रतिक्रिया के बाद लिया गया है। हमारी प्राथमिकता सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थन में शामिल लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला अनुभव सुनिश्चित करना है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें