मां और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
अभी वह लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी की ओर से कर्मचारियों के लिए अल्दांडी में बन रही टाउनशिप में ट्रेनी साइट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही हैं, लेकिन उनके सपनों का सफर यहीं खत्म नहीं होता।
वह कहती हैं कि वह नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और B.Tech करना चाहती हैं। उन्हें खुशी है कि उन्होंने अपने माता-पिता, खासकर अपनी मां को गौरवान्वित किया है, जिन्होंने बहुत संघर्ष किया था।
अपनी मां के अलावा, वह अपनी सफलता का श्रेय अपने कॉलेज के टीचर अनिल दामोदे और वकील कविता मोहार्कर को देती हैं। अरविंदा बताती हैं कि दामोदे ने उन्हें प्रेरित किया और सकारात्मक सोच रखना सिखाया, जबकि मोहार्कर ने उनके करियर में उनका मार्गदर्शन किया।