शारीरिक मानकों को जल्द दिया जाएगा अंतिम रूप
बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में डॉ अमर पटनायक द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है। मंत्री ने कहा कि 2021 राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाली महिला आवेदकों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं था। यूपीएससी अधिसूचना में चिकित्सा मानकों को अधिसूचित किया गया है। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले शारीरिक मानकों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सेना में लैंगिग समानता
इस साल सितंबर में, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एनडीए 2021 में ही महिला उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। हालांकि सेना और केंद्र सरकार इस साल एनडीए में महिला उम्मीदवारों की उपस्थिति के सख्त खिलाफ थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद उन्हें महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट ने महिलाओं के हितों और लैंगिग समानता को देखते हुए एक और ऐतिहासिक फैसला दिया था। जिसके बाद भारतीय सेना ने फरवरी 2020 से 577 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया है, जिसने महिला अधिकारियों को भी अपनी इकाइयों की कमान के लिए योग्य बना दिया है।