फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OUAT UG Admission 2026: ओयूएटी यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 11 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 18 Apr 2026 06:34 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OUAT UG Admission 2026: ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 11 मई तक फॉर्म भर सकते हैं और 12 मई तक फीस जमा कर सकते हैं। परीक्षा जून के पहले सप्ताह में सीबीटी मोड में होगी।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OUAT UG Admission 2026: ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (OUAT) ने अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए ओयूएटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ouat-lokaseba-odisha.in पर जाकर 11 मई 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 11 मई तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार (एडिट) भी कर सकेंगे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई 2026 तय की गई है।

कब होगी प्रवेश परीक्षा?

विश्वविद्यालय ओयूएटी 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन जून 2026 के पहले सप्ताह में करेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

ओयूएटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है, जिसमें शामिल हैं:
  • क्रेडिट कार्ड
  • डेबिट कार्ड
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • यूपीआई

पात्रता मानदंड

ओयूएटी यूजी 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
  • उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ पास की हो।
या
  • एग्रो-पॉलिटेक्निक से पढ़ाई की हो
    • न्यूनतम अंक:
      • सामान्य वर्ग: 50%
      • SC/ST/PwD: 40%

उपलब्ध कोर्स

ओयूएटी में यूजी स्तर पर कई प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं:
  • BSc (Hons) Agriculture
  • BSc (Hons) Forestry
  • BSc (Hons) Horticulture
  • BVSc & AH
  • BTech (Agricultural Engineering)
  • BFSc
  • BSc (Hons) Community Science

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी जानकारी सही तरीके से भरें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ओयूएटी 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ouat-lokaseba-odisha.in पर जाएं।
  • OUAT 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें