फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OUAT Stipend: पीजी छात्रों को मिलेगी 10,000 की मासिक सहायता, जानें PhD शोधार्थियों को कितना मिलेगा

Tue, 04 Aug 2026 11:25 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OUAT PG-PhD Stipend: कृषि और संबद्ध विषयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब PG छात्रों को दो साल तक 10,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आर्थिक सहायता देकर उच्च शिक्षा और शोध को बढ़ावा देना है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OUAT Stipend: ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (OUAT) में पढ़ाई कर रहे PG और PhD छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इन छात्रों को हर महीने स्टाइपेंड देने की घोषणा की है। यह सुविधा कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर रहे सभी नियमित (रेगुलर) PG और PhD छात्रों को मिलेगी, ताकि उन्हें पढ़ाई और शोध कार्य में आर्थिक सहायता मिल सके।

PhD छात्रों को मिलेगा कितना स्टाइपेंड?

सरकार ने कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर रहे PG छात्रों को दो साल तक हर महीने 10,000 स्टाइपेंड देने की घोषणा की है। वहीं, PhD शोधार्थियों को तीन साल तक 15,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


सिंह देव ने कहा कि इस मदद का मुख्य मकसद अच्छी क्वालिटी की रिसर्च को बढ़ावा देना और ओडिशा के होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा, "हमारे युवा रिसर्चर्स में निवेश करने का मतलब है ओडिशा के किसानों का भविष्य सुरक्षित करना। इस मदद से हमारे छात्र बिना किसी आर्थिक चिंता के नए इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान दे पाएंगे।"
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें