बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, बीएसई, ओडिशा ने ओटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने प्रवेश पत्र ओटीईटी की आधिकारिक साइट bseodisha.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 2 अगस्त से 5 अगस्त 2019 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड आज 11 बजे से डाउनलोड किया जा सकता है।
OTET Admit Card 2019: ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
- सबसे पहले ओटीईटी की आधिकारिक साइट bseodisha.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध OTET 2019 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण भरना होगा।
- जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अच्छे से चेक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- आगे के लिए प्रिंटआउट ले लें।
मुख्य तथ्य-
- परीक्षा 5 अगस्त, 2019 को आयोजित की जाएगी।
- ओटीईटी में दो पेपर होंगे- पेपर I और पेपर II।
- पेपरों को प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित किया जाएगा।
- दोनों पेपरों में 2 घंटे 30 मिनट का सयम दिया जाएगा।
- पेपर में शामिल सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्नों के साथ चार विकल्प होंगे जिसमें से केवल एक उत्तर सही होगा।
- प्रश्न पत्र द्विभाषी होंगे- ओडिया और अंग्रेजी।
- उम्मीदवार ओटीईटी की आधिकारिक साइट से अधिक जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इसरो को चंदा मामा की कहानियां सुना रहे हैं लोग, बड़ी मजेदार है इसकी वजह
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...