ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से दस्तावेजी प्रमाण के साथ लिखित रूप में आयोग की आधिकारिक ई-मेल आईडी 'orissassc@gmail.com' पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 01.04.2023 तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर आयोग विचार नहीं करेगा। इस बात का उम्मीदवार विशेष ध्यान रखें।
बता दें कि ओएसएससी सीपीजीएल प्रारंभिक परीक्षा 26 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा बालासोर, भुवनेश्वर, कटक, कोरापुट, संबलपुर और बेरहामपुर में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 123 रिक्तियों को भरना है।