फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC OCS Prelims Result: ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, कुल 2405 उम्मीदवार सफल

Fri, 07 Nov 2025 03:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC OCS 2025 Prelims Result: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2024-25 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को आयोजित की गई थी।
 
विज्ञापन
OPSC - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC OCS Prelims Result: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा सिविल सर्विसेज (OCS) प्रारंभिक परीक्षा 2024-25 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 अक्तूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी परिणाम में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्होंने अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए क्वालिफाई किया है। इस सत्र में कुल 2405 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें 781 महिलाएं शामिल हैं।

मुख्य परीक्षा अप्रैल-मई 2026 में

मुख्य परीक्षा अप्रैल-मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। ओडिशा सिविल सर्विसेज में अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) में प्राप्त अंकों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसके बाद अभिलेख सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।

व्यक्तित्व परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन

मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) में शामिल होना होगा। इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवार के संवाद कौशल, सामान्य जागरूकता और प्रशासनिक सेवाओं के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन करना होता है।

व्यक्तित्व परीक्षण के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, पहचान प्रमाण और श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे मूल दस्तावेजों का सत्यापन शामिल रहेगा।

399 पदों पर होगी भर्ती

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले मुख्य परीक्षा, फिर व्यक्तित्व परीक्षण, उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। ओडिशा सिविल सर्विसेज में नियुक्ति अंतिम मेरिट और उपलब्ध पदों की संख्या के आधार पर की जाएगी। इस वर्ष लगभग 399 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

जो उम्मीदवार प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें। वेबसाइट पर मुख्य परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की तारीखों से जुड़ी सूचनाएं जारी की जाएंगी।

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र सही और अद्यतन हों। साथ ही, आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में दिए गए सभी निर्देशों जैसे रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की अयोग्यता या देरी से बचा जा सके।
विज्ञापन

ओपीएससी परिणाम कैसे देखें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • "Results / What's New" सेक्शन में जाएं।
  • “Odisha Civil Services (OCS) 2024 (Advt. No. 07 of 2024-25) – Result of Preliminary Written Examination” शीर्षक वाले पीडीएफ को डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड की गई पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें और अपनी योग्यता की पुष्टि करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें