फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महात्मा गांधी' पर बोलना चाहते हैं, तो ये दिलचस्प बातें आएंगी आपके काम

Wed, 02 Oct 2019 08:07 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mahatma gandhi
विज्ञापन
गांधी जी का जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को मनाया जाता है। देशभर के कई कॉलेज, स्कूलों, संस्थानों आदि में इस दिन को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। बच्चे निबंध, भाषण, ESSAY, Quotes आदि तैयार करते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे करें निबंध, भाषण, ESSAY, Quotes आदि की तैयारी। पढ़ें आगे...
विज्ञापन

उनका प्रसिद्ध गीत-

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
आँधी में भी जलती रही गाँधी तेरी मशाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
दे दी ...

धरती पे लड़ी तूने अजब ढंग की लड़ाई
दागी न कहीं तोप न बंदूक चलाई
दुश्मन के किले पर भी न की तूने चढ़ाई
वाह रे फ़कीर खूब करामात दिखाई
चुटकी में दुश्मनों को दिया देश से निकाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
रघुपति राघव राजा राम

शतरंज बिछा कर यहां बैठा था ज़माना
लगता था मुश्किल है फिरंगी को हराना
टक्कर थी बड़े ज़ोर की दुश्मन भी था ताना
पर तू भी था बापू बड़ा उस्ताद पुराना
मारा वो कस के दांव के उलटी सभी की चाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
रघुपति राघव राजा राम

जब जब तेरा बिगुल बजा जवान चल पड़े
मज़दूर चल पड़े थे और किसान चल पड़े
हिंदू और मुसलमान, सिख पठान चल पड़े
कदमों में तेरी कोटि कोटि प्राण चल पड़े
फूलों की सेज छोड़ के दौड़े जवाहरलाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
रघुपति राघव राजा राम

रघुपति राघव राजा राम

मन में थी अहिंसा की लगन तन पे लंगोटी
लाखों में घूमता था लिये सत्य की सोटी
वैसे तो देखने में थी हस्ती तेरी छोटी
लेकिन तुझे झुकती थी हिमालय की भी चोटी
दुनिया में भी बापू तू था इन्सान बेमिसाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
दे दी ...
रघुपति राघव राजा राम

जग में जिया है कोई तो बापू तू ही जिया
तूने वतन की राह में सब कुछ लुटा दिया
मांगा न कोई तख्त न कोई ताज भी लिया
अमृत दिया तो ठीक मगर खुद ज़हर पिया
जिस दिन तेरी चिता जली, रोया था महाकाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
रघुपति राघव राजा राम

साभार- कविताकोश

इस गीत को गाकर आप भी दे सकते हैं सच्ची श्रृद्धांजली। 

ये भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2019: जीवन के हर मोड़ पर सही लगेंगी बापू की ये 10 बातें
विज्ञापन

अगर आप स्कूल में भाषण तैयार करते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ टॉपिक्स से अवगत करा रह हैं।
  1. असहयोग आंदोलन
  2. नमक सत्याग्रह 
  3. दलित आंदोलन
  4. भारत छोड़ो आंदोलन 
  5. चंपारण सत्याग्रह 
ऐसे और भी आंदोलन गांधी जी ने किए और भारत को एक नए मकान तक पहुंचाया। आप इन टॉपिक्स को पढ़कर एक अच्छा निबंध तैयार कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- गांधी जी के 5 आंदोलन, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें