ऑयल इंडिया में चयन प्रक्रिया
ऑयल इंडिया में इन पदों के लिए चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार का चयन कुल 100 अंकों के वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50 होंगे। 100 अंकों का विभाजन व्यावसायिक ज्ञान और कौशल (संबंधित अनुशासन में), व्यावसायिक ज्ञान और कौशल (संबद्ध अनुशासन में), व्यक्तिगत गुण और सॉफ्ट स्किल्स पर होगा।
और भी पढ़ें:- Income Tax Recruitment 2025: इनकम टैक्स में नौकरी का मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन; 81 हजार तक मिलेगा वेतन
वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले और न्यूनतम योग्यता अंक 50 प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में से अंतिम चयन केवल वॉक-इन-इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट के आधार पर होगा।
उम्मीदवारों को 2 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग लेना होगा। इंटरव्यू के लिए पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होगा। ध्यान रहे कि 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
वॉक-इन-इंटरव्यू का विवरण
- इंटरव्यू तिथि: 2 अप्रैल 2025 (बुधवार)
- पंजीकरण समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
- महत्वपूर्ण सूचना: सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी।
ऑयल इंडिया भर्ती के लिए सैलरी
ऑयल इंडिया भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 80,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, चयन प्रक्रिया में कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जा सकते हैं।