प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने मंगलवार को बिहार सक्षमता परीक्षा-5 का परिणाम घोषित करने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में 11वीं दाखिले की नई आवेदन तिथियों की भी घोषणा की।
कौन कर सकता है आवेदन?
OFSS बिहार के माध्यम से 11वीं में प्रवेश के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने-
- बिहार बोर्ड से 10वीं पास की हो।
- सीबीएसई (CBSE), सीआईएससीई (CISCE) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की हो।
- विशेष रूप से सीबीएसई 10वीं दूसरे बोर्ड परीक्षा 2026 में सफल छात्र भी इस आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन से पहले छात्रों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे-
- 10वीं की मार्कशीट
- 10वीं का पासिंग सर्टिफिकेट
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC)
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
आवेदन शुल्क कितना है?
OFSS बिहार 11वीं दाखिला 2026 के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
किन विषयों में मिलेगा दाखिला
छात्र बिहार के 38 जिलों में स्थित बिहार बोर्ड से संबद्ध स्कूलों और कॉलेजों में निम्न विषयों में 11वीं में प्रवेश ले सकेंगे-
- कला (Arts)
- विज्ञान (Science)
- वाणिज्य (Commerce)
- कृषि (Agriculture)
- व्यावसायिक (Vocational)
मेरिट के आधार पर जारी होगी चयन सूची
बिहार बोर्ड ऑनलाइन चयन सूची जारी करेगा। यह सूची छात्रों के मेरिट और आवेदन के दौरान चुने गए स्कूल एवं कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाएगी।
चयनित छात्रों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके अलावा चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।