बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने पीसीबी (PCB)और पीसीएम (PCM) में प्रवेश के लिए अपनी दूसरी कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। हालांकि बिहार बोर्ड ने द्वितीय मेरिट लिस्ट 2 सितंबर 2018 को जारी करने को कहा था। विज्ञान (पीसीएम और पीसीबी), वाणिज्य और कला जैसे विषयों में प्रवेश लेने के लिए चयनित उम्मीदवारों का पहले चरण सूची के लिए योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
बिहार बोर्ड चेयरमैन आनंद किशोर ने पहली लिस्ट जारी करते समय बताया था कि जिन छात्र- छात्राओं को पहले चरण की सूची में सीटे आवंटित हुई थी। उन सभी सीटों की घोषणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
ofssbihar.in.पर अपडेट कर दी गई हैं।
ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
ofssbihar.in. पर जाएं।
– उसके बाद OFSS द्वितीय कट ऑफ सूची ऑप्शन क्लिक करें।
– विश्वविद्यालय का चयन करके सब्मिट पर क्लिक करें।
– आपके सामने लिस्ट खुल जाएगी।
मुख्य जानकारी
- बिहार बोर्ड ने छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली के लिए आवेदन का विकल्प वेबसाइट ofssbihar.in.दिया है।
- बोर्ड ने फार्म भरते समय आ रही परेशनियों को ध्यान रखकर वेबसाइट पर दिशा - निर्देश दिए है।