इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्रों को स्कूल या कॉलेज आवंटन उनके 10वीं के अंकों, आरक्षण श्रेणी और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। जिन छात्रों का नाम इन लिस्टों में नहीं आएगा, वे स्पॉट नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए OFSS वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। यह मौका उन सभी छात्रों के लिए अहम है जो बिहार बोर्ड से 10वीं पास करने के बाद अब इंटर में नामांकन लेना चाहते हैं।
इतने कालेजों के लिए कर सकते हैं आवेदन
OFSS पोर्टल की मदद से छात्र एक बार में 10 से 20 स्कूल या कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे उन्हें ज्यादा विकल्प मिलते हैं और बेहतर संस्थान चुनने का मौका भी.
OFSS Bihar 11th Admission 2025 in Hindi: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.org पर जाएं।
- होमपेज में आपको “11वीं एडमिशन 2025” लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को 350 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें।