फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: शीर्ष माओवादी नेता जेल से करेंगे एमए; ओएसओयू में किए दस्तावेज जमा, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 20 Nov 2024 04:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha: सब्यसाची पांडा उन छह कैदियों में से एक हैं, जिन्होंने ओएसओयू में दो वर्षीय एमए (लोक प्रशासन) पत्राचार पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए दस्तावेज जमा किए हैं।
विज्ञापन
DUSU Election 2024-25 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha: शीर्ष माओवादी नेता सब्यसाची पांडा, जो वर्तमान में ओडिशा की बरहामपुर सर्कल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं, ने इस साल ओडिशा राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (OSOU) के माध्यम से लोक प्रशासन में एमए करने में रुचि व्यक्त की है। 

विज्ञापन


पांडा, जिन्होंने दो साल पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNU) से बीए किया था, उन छह कैदियों में से एक हैं जिन्होंने ओएसओयू में दो वर्षीय एमए (लोक प्रशासन) पत्राचार पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए दस्तावेज जमा किए हैं।

छह में से चार दोषी हैं, जिनमें 55 वर्षीय पांडा भी शामिल है और दो विचाराधीन कैदी हैं।

बरहामपुर सर्कल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डीएन बारिक ने कहा, "हमने पांडा सहित छह कैदियों के दस्तावेज जमा किए हैं, जो पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से दो वर्षीय एमए (लोक प्रशासन) पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक हैं।"
विज्ञापन


जेल शिक्षक सनातन खिल्लर ने कहा, "उनके प्रवेश के बाद, अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी, और कैदी स्वतंत्र रूप से तैयारी करेंगे और परीक्षा में शामिल होंगे।"

पांडा को 18 जुलाई 2014 को बेरहामपुर में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में हैं। वह विभिन्न जिलों में 130 से अधिक माओवादी-संबंधी मामलों में आरोपी है। एक स्थानीय अदालत ने उन्हें देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें