फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन परीक्षा नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ओडिशा करा रहा खास परीक्षा, इसके जरिए बीटेक में पा सकते हैं दाखिला

Wed, 13 May 2020 08:27 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

OJEE 2020: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE)सेल ओडिशा में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। सबसे खास बात है कि यह प्रवेश परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए कराई जाएगी जो कि किसी कारणवश जेईई मेन परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। अगर कोई अभ्यर्थी बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाना चाहता है और उसने जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है तो वो ओजेईई परीक्षा के जरिए बीटेक कोर्स में दाखिला ले सकता है। 

विज्ञापन


ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिए भी विद्यार्थी बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा होगी जिसमें सफलता पाने के बाद अभ्यर्थी राज्य-आधारिक सरकारी और निजी कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 12 मई से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा के  लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई रखी गई है। जबकि अभ्यर्थी 5 जून तक आवेदन फीस जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आधिकारिक वेबसाइट 
ojee.nic.in.

इस साल विशेष OJEE परामर्श सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा। पहले दौर की काउंसलिंग (जेईई मेन मेरिट सूची का उपयोग) के बाद की खाली सीटें ओजेईई के जरिए भरी जाएंगी। परीक्षा की तारीख और काउंसलिंग का विवरण लॉकडाउन हटाए जाने के बाद जारी किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 2 से लेकर 5 मई के बीच होनी थी और इसका रिजल्ट जून में आना था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें