Odisha’s Common PG Entrance exams 2020: ओडिशा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन पीजी प्रवेश परीक्षा, (Common PG Entrance Test - CPET) आयोजित करेगा। ये विश्वविद्यालय और कॉलेज उच्च शिक्षा विभाग ओडिशा सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं। इसके लिए एक सरकार द्वारा एक नोटिस भी जारी हुआ है। बता दें कि राज्य सरकार ने सोमवार को एक नोटिस में कहा कि यह परीक्षा छात्र शैक्षणिक प्रबंधन प्रणाली (एसईएमएस) के तहत आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी 12 से 31 अगस्त के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF - Commmon Entrance Form) का लाभ उठा सकते हैं। परीक्षा 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। आवेदक 20 सितंबर को ई-स्पेस में हॉल टिकट का लाभ उठा सकते हैं। राज्य में मेरिट सूची 25 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी जबकि प्रवेश प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी होगी। पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी। फॉर्म भरने वाले छात्र 20 सितंबर से एक ही वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।