फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB: खुशखबरी! ओडिशा पुलिस कांस्टेबल के लिए बढ़ी रिक्तियों की संख्या, अब इतने पदों पर होगा चयन

Thu, 24 Oct 2024 02:47 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Police constable Vacancies: ओडिशा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ने कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर उसमें 720 अतिरिक्त पद शामिल किए हैं।
विज्ञापन
Odisha police constable 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Police Constable 2024: ओडिशा पुलिस के राज्य चयन बोर्ड  ने सिपाही भर्ती परीक्षा, 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या में वृद्धि की है। आधिकारिक वेबसाइट (odishapolice.gov.in) पर प्रकाशित एक हालिया नोटिस में, बोर्ड ने ओडिशा पुलिस बटालियनों में 720 रिक्तियों को जोड़ने की जानकारी दी। अब ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या 2,030 हो गई है। पहले यह 1,360 थी।

विज्ञापन


हाल ही में, एसएसबी ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर, 2024 थी। पूजा की छुट्टियों के कारण अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी। पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खुलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवारों को ओडिया विषय के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्हें अच्छे चरित्र और स्वस्थ्य, जैविक दोषों और शारीरिक विकृतियों से मुक्त भारतीय नागरिक होना चाहिए। आवेदक के पास एक से अधिक जीवनसाथी नहीं होने चाहिए। हालांकि, व्यक्तिगत कानून या अन्य आधारों पर इसमें छूट दी जा सकती है। उसे ओडिया में बोलने, लिखने और पढ़ने में सक्षम होना चाहिए।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन
एसएसबी अभ्यर्थियों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRE), शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षण, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा आयोजित करेगा।

परीक्षा पैटर्न
भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अवधि दो घंटे होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग (0.25 अंक) होगी। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें