फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा सरकार ने विश्वविद्यालयों से की मणिपुरी छात्रों की मदद की अपील, राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

Fri, 28 Jul 2023 05:51 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों के परिसरों में मणिपुरी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संस्थानों द्वारा किए जा रहे उपचारात्मक उपायों के साथ रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Anusuiya Uikey - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जारी हिंसा को मद्देनजर रखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों से मणिपुरी छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से मणिपुरी छात्रों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए उन्हें हर संभव मदद करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों के परिसरों में मणिपुरी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संस्थानों द्वारा किए जा रहे उपचारात्मक उपायों के साथ रिपोर्ट मांगी है। विभाग द्वारा यूनिवर्सिटी को जारी नोटिस में मणिपुरी छात्रों की जरूरतों खासकर वित्त और फीस जमा करने की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है। 

मणिपुर के राज्यपाल अनुसुइया उइके और मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने यूनिवर्सिटी को एक चिट्ठी लिखी। उइके ने कहा, 'मैं छात्रों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हूं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि इन परिस्थितियों में छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों पर कोई प्रभाव न पड़े।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर के कई छात्र ओडिशा के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं। उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने और साथ ही पढ़ाई में होने वाले खर्चों में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर होने वाले खर्च में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मणिपुर के मुख्य सचिव जोशी ने ओडिशा उच्च शिक्षा सचिव को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि राज्य में जारी हिंसा के कारण इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में छात्र कॉलेजो और यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एपलिकेशन फॉर्म भरने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि मणिपुर के छात्रों को पोस्ट के जरिए एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की अनुमति दी जाए। 

ओडिशा में बहुत सारे पूर्वोत्तर राज्य के छात्र अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स कर रहे हैं। ओडिशा में रहने वाली एक मणिपुरी छात्रा ने बताया कि उसे अपने घरवालों से मासिक खर्च मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह किसी तरह अपने स्थानीय दोस्तों की मदद से रह रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें