फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OJEE: परीक्षा की तिथि बढ़ी आगे, जानें पूरी जानकारी

Wed, 15 Apr 2020 05:47 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Exam Shimla
विज्ञापन

ओडिशा ज्वॉइन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE Odisha Join Entrance Examination) ने ओजेईई परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर इससे संबंधित एक नोटिस भी जारी हुआ है। बता दें कि यह परीक्षा माह मई के पहले हफ्ते में आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब परीक्षा को अगले नोटिस के जारी होने तक स्थगित कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम और इससे संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन


ओजेईई 2020 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन दिए गए पंजीकरण लिंक के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि OJEE 2020 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट है ojee.nic.in। ध्यान दें कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्र ओजेईई 2020 आवेदन पत्र को पूरा करने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने में सक्षम होंगे।

बता दें कि विभिन्न कॉलेजों में पेश किए जाने वाले MCA कार्यक्रम के लिए MBA, B.Pharm, M. Tech, M. Arch, MCA, M Plan, M Pharm और Lateral Entry के प्रवेश के लिए ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जाती है। 
विज्ञापन




शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें