Odisha Joint Entrance Exam Admit Card 2020 : ओडिशा ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2020 (OJEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट यानी ojee.nic.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन 12 अक्टूबर, 2020 से 19 अक्टूबर, 2020 के बीच कराया जाएगा। ओजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी की गई है। आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट ojee.nic.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। पहले यह परीक्षा मई में होनी थी लेकिन कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दी गई थी।
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं। चरण 2 : होमपेज पर OJEE Exam Admit Card 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। चरण 3 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें। चरण 4 : आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। चरण 5 : अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। चरण 6 : एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।