फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: कांस्टेबलों, हवलदारों को महीने का अतिरिक्त वेतन; भत्तों की राशि भी बढ़ेगी, इस सूबे के मुखिया की घोषणा

Tue, 17 Dec 2024 04:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस बल में कार्यकरत हवलदारों, कांस्टेबलों और सिपाहियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की है। साथ ही सिपाहियों को मिलने वाले कई भत्तों को भी बढ़ा दिया गया है।
 
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस (Odisha Police) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सोमवार को हवलदार, कांस्टेबल और सिपाही महासंघ के 45वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने राज्य पुलिस के तहत काम करने वाले हवलदारों, कांस्टेबलों और सिपाहियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्हें एक महीने के अतिरिक्त वेतन सहित संशोधित पारिश्रमिक मिलेगा। मोटरसाइकिल भत्ता (पहले साइकिल भत्ता) भी 300 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया जाएगा। एसोसिएशन की मांगों के अनुसार, मैं वर्दी भत्ता (जूते सहित) को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की घोषणा करता हूं।"

भुवनेश्वर में एसोसिएशन के लिए खुलेगा नया कार्यालय

उन्होंने यह भी घोषणा की कि ओडिशा पुलिस हवलदार-कांस्टेबल-सिपाही एसोसिएशन के लिए भुवनेश्वर में एक नया कार्यालय स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांस्टेबल, हवलदार और सिपाही को 10,000 रुपये वस्त्र भत्ता मिलेगा।
 

सिपाहियों को बताया समाज की रीढ़

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सिपाही, हवलदार और कांस्टेबल को ओडिशा पुलिस की रीढ़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने समाज के प्रति उनके योगदान की प्रशंसा की, क्योंकि वे कड़ाके की सर्दी, भारी बारिश और कड़ी गर्मी में काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "ये कर्मचारी जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्था को ठीक से बनाए रखते हैं। राज्य सरकार कांस्टेबल, हवलदार और सिपाही के प्रति सहानुभूति रखती है।"
 
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पुलिस की भूमिका की सराहना की

माझी ने कहा कि "सेवा और सुरक्षा" ओडिशा पुलिस का मुख्य मंत्र है। उन्होंने उनसे पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक साथ हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य पुलिस की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने कहा कि कांस्टेबल, हवलदार और सिपाही के सहयोग के बिना पुलिस कभी भी मजबूत या समृद्ध नहीं हो सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें