फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए मुफ्त कोचिंग, 22 अगस्त से पंजीकरण शुरू; 60 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

Sun, 17 Aug 2025 12:40 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Civil Services Exam: ओडिशा के कालाहांडी जिले में सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए मुफ्त कोचिंग का अवसर। पंजीकरण 22 अगस्त से शुरू होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Civil Services Aspirants: ओडिशा के कालाहांडी जिले में सिविल सेवा उम्मीदवारों के एक चुनिंदा समूह को हर साल मिशन आकांक्षा योजना के तहत मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के लिए कालाहांडी जिला प्रशासन और विजन आईएएस, नई दिल्ली के बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 

22 अगस्त से करें आवेदन

जिला मजिस्ट्रेट ने X पर एक पोस्ट में बताया कि विजन आईएएस की उपाध्यक्ष दीपाली चतुर्वेदी और कालाहांडी कलेक्टर सचिन पवार ने निजी कोचिंग संस्थान की सीएसआर पहल के तहत मिशन को लागू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगा और विजन आईएएस हर साल 60 छात्रों के एक समूह को मुफ्त कोचिंग प्रदान करेगा, जिनका चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर कक्षा और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजीकरण 22 अगस्त से शुरू होंगे और परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

कालाहांडी में पहला मिशन आकांक्षा प्रयास

चतुर्वेदी ने बताया कि विजन आईएएस ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के आकांक्षी जिलों के दूरदराज इलाकों में भी इसी तरह की पहल की है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में कालाहांडी जिले में यह इस तरह का पहला प्रयास है। कालाहांडी एक आकांक्षी जिला है जिसे नीति आयोग ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) के तहत केंद्रित विकास के लिए चिन्हित किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों को अक्तूबर के पहले सप्ताह से भवानीपटना में विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें