Odisha 10th Results 2024: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) ओडिशा और काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (सीएचएसई) ने आज, यानी 26 मई को ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ओडिशा एसएससी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट (orissaresults.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष ओडिशा एसएससी में पास प्रतिशत 96.07% रहा।
छात्रों को रिजल्ट लॉगिन विंडो से ओडिशा 10वीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना चाहिए। ओडिशा कक्षा 10वीं रिजल्ट मे छात्र का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, योग्यता की स्थिति, विषय, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण अंक और अधिकतम अंक और ग्रेड जैसे विवरण शामिल होंगे।