फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSE Odisha Result: जारी होने वाला बीएसई ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

Thu, 18 May 2023 09:49 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Board Class 10th Result 2023 Today: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का  रिजल्ट गुरुवार, 18 मई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Odisha Board Class 10th Result 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Board Class 10th Result 2023 Today: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का  रिजल्ट गुरुवार, 18 मई को घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा सुबह 10 बजे ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर की जाएंगी। कक्षा 10वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाने की उम्मीद है। दोपहर तक नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

BSE Odisha Result: छह लाख से अधिक छात्रों ने कराया था पंजीकरण

बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए छह लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड परीक्षा 10 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण, छात्रों को ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम देखने में असुविधा हो सकती है। हम यहां ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम देखने के लिए वैकल्पिक तरीके बता रहे हैं :-

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2023 देखने के लिए वैकल्पिक वेबसाइटें

orissaresults.nic.in

bseodisha.ac.in
 

 

BSE Odisha Result: एसएमएस से ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम मोबाइल पर एसएमएस के तौर पर पाने के लिए अपने मैसेज बॉक्स में जाएं और OR10

विज्ञापन

BSE Odisha Result: ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम ऐसे करें चेक

  1. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम देखने के लिए ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाएं।
  2. 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी दर्ज करें, जिसमें आपका रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य व्यक्तिगत डेटा शामिल है।
  4. इसके बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर, परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
  6. रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  7. परिणामों का प्रिंट आउट लें ताकि आपके पास उन्हें संदर्भ के लिए रखा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें