फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Holidays: अक्तूबर में विद्यार्थियों की रहेगी मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल; देखें छुट्टियों की लिस्ट

Mon, 29 Sep 2025 08:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Holidays In October 2025: अक्तूबर 2025 में छात्रों को ढेरों छुट्टियां मिलने वाली हैं। गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों के साथ रविवार व शनिवार की छुट्टियां भी रहेंगी। इस महीने स्कूल कई दिन बंद रहेंगे और छात्रों के लिए त्योहार का पूरा आनंद लेने का अवसर होगा।
 
विज्ञापन
School Holidays October 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Holidays In October 2025: अक्तूबर 2025 स्कूली बच्चों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने लगातार त्योहार और विशेष अवसर पड़ रहे हैं। गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख पर्वों के चलते स्कूल कई दिन बंद रहेंगे। यही नहीं, रविवार और शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर विद्यार्थियों के पास आराम और त्योहार मनाने का भरपूर मौका रहेगा।

विज्ञापन


ऐसे में आइए जानते हैं अक्तूबर में किस-किस दिन स्कूल बंद रहेंगे...

Trending Videos

October 2025 Holidays in Schools: कब-कब मिलेंगी छुट्टियां?

अक्तूबर में इस बार कुल चार रविवार हैं - 5, 12, 19 और 26 तारीख को। इसके अलावा 2 अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश होगा। खास बात यह है कि इस बार 2 अक्तूबर को ही दशहरा भी पड़ रहा है, जिससे छुट्टियां एक-दूसरे से टकरा गई हैं। वहीं, जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, वहां 11 और 25 अक्तूबर को भी अवकाश होगा।

October 2025 School Holiday List: अक्तूबर में त्यौहारों/छुट्टियों की सूची

 
  • 2 अक्तूबर : गांधी जयंती/दशहरा
  • 5 अक्तूबर : रविवार
  • 11 अक्तूबर : दूसरा शनिवार (कुछ स्कूलों में अवकाश)
  • 12 अक्तूबर : रविवार
  • 19 अक्तूबर : रविवार
  • 20 अक्तूबर : दिवाली
  • 22 अक्तूबर : गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्तूबर : भाई दूज
  • 25 अक्तूबर : चौथा शनिवार
  • 26 अक्तूबर : रविवार
  • 27 अक्तूबर : ललाई छठ
  • 28 अक्तूबर : छठ पूजा

इस साल दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। इससे पहले 19 अक्तूबर को रविवार का अवकाश रहेगा और उसके अगले दिन सोमवार को दिवाली की छुट्टी होगी। इसके बाद कई स्कूलों में लगातार छुट्टियां पड़ सकती हैं। 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्तूबर को भाई दूज की छुट्टी मिलेगी। ऐसे में छात्रों को अक्तूबर में त्योहारों का भरपूर आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
 
विज्ञापन

इस बात का भी रखें ख्याल

भारत में स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर हर जगह एक जैसा नहीं होता। अलग-अलग राज्य और शहरों में छुट्टियों का कार्यक्रम अलग-अलग हो सकता है। कई बार छुट्टियां स्थानीय मौसम की स्थिति या विशेष सरकारी घोषणाओं जैसे कारकों पर भी निर्भर करती हैं। इसलिए, अभिभावकों को अपने बच्चे के स्कूल से छुट्टियों की सटीक सूची की पुष्टि करनी चाहिए या संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग से आधिकारिक अपडेट प्राप्त करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें