फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OAV Entrance Test: ओएवी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; सात जनवरी होगा एग्जाम

Thu, 02 Jan 2025 12:43 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OAV Entrance Test Admit Card 2025 Out: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने ओडिशा आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा और ओडिशा खनन आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कक्षा 6 से 9 तक के छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OAV Entrance Test Admit Card 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा ने ओडिशा आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा (OAVET) और ओडिशा माइनिंग आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा (OMAVET) परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (bseodisha.ac.in) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण जैसे कि उनका नाम, पिता का नाम दर्ज करना होगा और अपनी कक्षा का चयन करना होगा या सीधे अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। परीक्षा कक्षा 6,7,8 और 9 के लिए और ओएमएवीईटी कक्षा 6 के लिए आयोजित की जाती है। 

इस दिन होगी परीक्षा

कक्षा 6 से 9 में प्रवेश के लिए ओएवी प्रवेश परीक्षा 7 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 7,8 और 9 के लिए परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा।
 

एडमिट कार्ड में इन विवरणों को करें चेक

परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा। अन्यथा, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में छात्रों के लिए नाम, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश आदि जैसे विवरण शामिल होंगे। 
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'OAV/OMAV प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें या अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें। 
  • इसके बाद, आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  •  प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें