एमएनएलयू के प्रस्तावित परमानेंट कैंपस की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी रविवार को हुई। बता दें कि इस सेरेमनी में सुप्रीम कोर्ट के जज और महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी यानी MNLU, नागपुर के चांसलर जस्टिस शरद बोबड़े ने कहा कि 'न्याय शास्त्र' के कोर्स को लॉन्च करने का प्रस्ताव महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी की तर्ज पर जूडिशल एकेडमी को सेटअप करने के विचार पर भी बात की।
जस्टिस बोबड़े ने आगे कहा, 'न्याय शास्त्र में शामिल साइंस के लॉजिक पर कभी नजर नहीं डाली। इसका कारण भाषा में बाधा है। ये भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी होगी जहां ये कोर्स पढ़ाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज और महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (MNLU), नागपुर के चांसलर जस्टिस शरद बोबड़े ने कहा, 'इसके पीछे हमारा मकसद है राज्य में फर्स्ट क्लास जज उपलब्ध हो। पास आउट होने के साथ ही वे कोर्ट में केस को हैंडल करने के लिए तैयार होंगे। नेशनल जूडिशल सर्विसेस के लिए भी वे देश में किसी भी कोर्ट में बैठने के काबिल होंगे।'
ये भी पढ़ें- विज्ञापन से कमा सकते हैं नाम और दाम, 12वीं के बाद सुनहरा मौका कर रहा है आपका इंतजार
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।