कैसे करें आपत्ति दर्ज?
- सबसे पहले exams.nta.ac.in/NTET पर जाएं।
- प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न चुनें जिस पर आपत्ति है।
- प्रमाण के साथ अपना पक्ष रखें।
- अब 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क जमा करें।
आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाएगी। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में सुधार किया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम घोषित होंगे।
यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता चाहिए, तो वे NTA हेल्पलाइन 01-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ntet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।