UGC NET 2020: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (नेट-जेआरएफ) की परीक्षा की तारीख पर फैसला आने वाले कुछ दिनों में लिया जाएगा। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि नेट-जेआरएफ परीक्षा की तारीख पर फैसला आने वाले कुछ दिनों में लिया जाएगा।
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से नेट-जेआरएफ की परीक्षा पहले ही स्थगित कर दी गई थी और इस परीक्षा की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ लाइव बातचीत के दौरान कहा कि नेट-जेआरएफ एवं दूसरी परीक्षाओं की तिथियों के बारे में फैसला आने वाले कुछ दिनों के भीतर लिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह संभावना है कि कुछ परीक्षाओं को 15 जून के बाद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस की वजह से स्थिति ठीक रही तो कुछ परीक्षाओं का आयोजन 15 जून के बाद होगा। ऐसे में यह संभव है कि नेट की परीक्षा का आयोजन भी 15 जून के बाद ही होगा। वैसे भी नेट-जेआरएफ की परीक्षा 15 से 20 जून के बीच होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।
ऐसे में अब संभावना है कि यूजीसी नेट की परीक्षा जून के बाद ही होगी। हालांकि अभी इस परीक्षा की तारीख को लेकर मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है।