फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA ने जारी किए ड्रेस कोड और धार्मिक वस्तुओं को लेकर निर्देश

Thu, 07 May 2026 10:51 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CUET UG 2026 Exam Guidelines: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा से पहले धार्मिक वस्तुओं और ड्रेस कोड को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा 11 मई से 31 मई तक CBT मोड में आयोजित होगी। 
विज्ञापन
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई, 2026 से होने जा रही है। यह परीक्षा भारत के साथ-साथ विदेशों के 15 शहरों में भी कराई जाएगी। एनटीए ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए कई अहम दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। एजेंसी के अनुसार, परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र या वस्तुएं पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि उनकी उचित जांच (फ्रिस्किंग) की जा सके।

विज्ञापन


एनटीए ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक धागे जैसे कलावा पहनने की अनुमति होगी। हालांकि, सुरक्षा जांच के लिए उम्मीदवारों को पहले से केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। एजेंसी ने कहा है कि हल्के सफेद रंग के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ख्याल

सभी उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के तौर पर वह फोटो आईडी साथ लेकर जानी होगी, जिसे उन्होंने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपलोड किया था और जो उनके एडमिट कार्ड पर भी लिखी है। जिन उम्मीदवारों की लाइव फोटो, आवेदन फॉर्म भरते समय उनके आधार कार्ड में मौजूद फोटो से मेल नहीं खाती थी, या जिन्होंने किसी अन्य पहचान प्रमाण का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन (physical verification) के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी।

यह प्रमाण पत्र प्रिंसिपल/हेड मास्टर या किसी भी क्लास-I राजपत्रित अधिकारी (जैसे तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, SDM, DM/भारतीय दूतावास के क्लास-I राजपत्रित अधिकारी - NRI उम्मीदवारों के लिए) द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित/सत्यापित होना चाहिए और इसका प्रारूप एनटीए की 07 अप्रैल 2026 की सार्वजनिक सूचना के अनुसार होना चाहिए।

CUET UG 2026 Exam Date: कब होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा?

एनटीए के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 तक भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

देशभर में 35 शिफ्टों में होगी परीक्षा

सीयूईटी यूजी 2026 में उम्मीदवार एक साथ अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं। इसी कारण कुल 67 लाख से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं और हर छात्र ने औसतन 4 से 5 विषय चुने हैं। छात्रों ने अलग-अलग विषयों के कई संयोजन चुने हैं, जिससे परीक्षा का स्तर काफी बड़ा हो गया है। इसे सही तरीके से कराने के लिए देशभर में 35 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

सीयूईटी यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण (आवेदन आईडी, पासवर्ड) दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  •  एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अपने एडमिट कार्ड की कॉपी डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें