फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA SWAYAM January 2025: एनटीए स्वयं जनवरी सत्र का परिणाम घोषित, 1864 अभ्यर्थी फटाफट देखें अपना रिजल्ट

Sat, 26 Jul 2025 08:28 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NTA SWAYAM January 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

NTA SWAYAM January 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds) जनवरी 2025 सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अब लगभग 1,864 अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड और पेन-एंड-पेपर मोड दोनों में आयोजित की गई थी। कुल 2,226 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमें से 65 पाठ्यक्रमों के नतीजे इस बार घोषित किए गए हैं। इससे पहले, 524 पाठ्यक्रमों के CBT आधारित परिणाम 27 जून को जारी किए जा चुके हैं।

सहायता के लिए यहां करें संपर्क

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अंतिम स्कोरकार्ड और प्रमाण पत्र संबंधित नेशनल कोऑर्डिनेटर द्वारा जारी किए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार को रिजल्ट या लॉगिन से संबंधित कोई समस्या है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल swayam@nta.ac.in पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in/swayam पर जाएं।
  • होमपेज पर "SWAYAM January 2025: Click Here to Download Score Card" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें