NTA SWAYAM January 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam/ पर जाकर स्वयं जनवरी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 594 पाठ्यक्रमों के लिए 1 अप्रैल 2025 से स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स [स्वयं-2025 (जनवरी सेमेस्टर)] परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित कर रही है।"
स्वयं जनवरी 2025 परीक्षा का शेड्यूल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM जनवरी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 17, 18, 24 और 25 मई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी, जिसमें 594 पाठ्यक्रमों के लिए कंप्यूटर-आधारित और पेन-एंड-पेपर दोनों प्रकार के परीक्षण शामिल होंगे।
परीक्षा का समय
स्वयं जनवरी 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक पाली की अवधि 180 मिनट होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। यदि उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं, तो वे 23 अप्रैल से 2 मई 2025 के बीच आवेदन सुधार विंडो का उपयोग कर सकते हैं।