देशभर में 227 शहरों में आयोजित हुई परीक्षा
इस बार परीक्षा का आयोजन देशभर के 227 शहरों के 310 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। कुल 589 कोर्सेज के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें से 524 कोर्स कंप्यूटर बेस्ड (CBT) मोड में और शेष 65 कोर्स हाइब्रिड मोड में कराए गए।
सहायता के लिए यहां करें संपर्क
अगर उम्मीदवारों को किसी भी तरह की जानकारी या स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे swayam@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या 011-40759000 पर एनटीए हेल्प डेस्क को कॉल कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in/swayam पर जाएं।
- होमपेज पर "SWAYAM January 2025 Semester Result" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
- कैप्चा कोड भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।