फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA SWAYAM July 2025: स्वयं जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, तीन कोर्स की डेट बदली

Sat, 06 Dec 2025 02:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA SWAYAM July 2025: एनटीए ने जुलाई 2025 सत्र की स्वयं परीक्षाओं के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसकी मदद से उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होने वाली हैं।
 
विज्ञापन
Swayam July 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA SWAYAM July 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न स्वयं कोर्सेज के लिए प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/swayam पर लॉगिन कर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन

तीन कोर्स की परीक्षा डेट में बदलाव

इन परीक्षाओं का आयोजन 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। कुछ अनिवार्य परिस्थितियों के कारण एनटीए ने तीन विशिष्ट कोर्सेज के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। संशोधित शेड्यूल नीचे दिया गया है -
 
कोर्स कोड कोर्स नाम पहले की परीक्षा तारीख नई परीक्षा तारीख
cec25_ed14 Basic Concepts in Education 11 दिसंबर 2025 15 दिसंबर 2025
ntr25_ed70 Basic Instructional Methods 11 दिसंबर 2025 16 दिसंबर 2025
ntr25_ed94 Student Psychology 13 दिसंबर 2025 16 दिसंबर 2025
 

एडमिट कार्ड नहीं है यह दस्तावेज

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह इंटिमेशन स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर दिखाने के लिए है। वास्तविक एडमिट कार्ड अलग से जारी होगा और उसी में परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया जाएगा।

परीक्षा का मुख्य विवरण

  • परीक्षा 11, 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी
  • परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी
  • दो शिफ्ट - सुबह 9:30 से 12:30 बजे और दोपहर 3:00 से 6:00 बजे
  • प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में होगा (केवल भाषा पाठ्यक्रमों को छोड़कर)
  • कुल 648 कोर्सेज के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी
  • तीन कोर्सेज की डेट संशोधित

परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड करने में दिक्कत होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-6922770 पर संपर्क कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर मेल भेज सकते हैं।
विज्ञापन

SWAYAM July 2025 Exam City Slip: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
  • "SWAYAM July 2025 Exam City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल ID/एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका परीक्षा शहर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्लिप डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें