कैसे जमा करें स्क्राइब विवरण?
- ICAR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने आवेदन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद होम पेज पर दिखाई देने वाले "Register Scribe Details" विकल्प पर क्लिक करें।
- यह विकल्प केवल उन PwD/PwBD उम्मीदवारों को दिखाई देगा जो स्क्राइब सुविधा के लिए पात्र हैं।
- अपनी आवश्यकता के अनुसार स्क्राइब विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- विवरण जमा होने के बाद इसकी जानकारी Application Form और Confirmation Page में दिखाई देगी।
यदि स्क्राइब विवरण दर्ज करने में कोई समस्या आती है, तो उम्मीदवार NTA हेल्पलाइन 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी समस्या icar@nta.ac.in पर ई-मेल करके भी बता सकते हैं।