17 मई को हुई परीक्षा?
कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं 17 मई 2026 को देश के 54 शहरों में 79 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 26,662 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
इतना लगेगा चुनौती शुल्क
एनटीए ने उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी है, जिसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का अप्रतिदेय शुल्क देना होगा। यह प्रक्रिया 23 मई 2026 से शुरू होकर 24 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से भुगतान करना अनिवार्य है, अन्यथा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
एनटीए ने कहा है कि, उम्मीदवारों को प्रश्न आईडी क्रमबद्ध रूप से दिखाई जाएंगी, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी प्रश्न आईडी के अनुसार ही प्रश्नों को ध्यान से देखें। स्नातक योग्यता परीक्षा (GAT-B) में भाग A में 60 प्रश्न और भाग B में 100 प्रश्न होते हैं, जबकि जैव प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा (BET) में भाग A में 50 प्रश्न और भाग B में 150 प्रश्न शामिल होते हैं।
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- NTA की वेबसाइट exams.nta.nic.in/gat-bet/ पर जाएं और “उत्तर कुंजी के संबंध में चुनौती” पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- “प्रश्न पत्र देखें” पर क्लिक करके अपनी उत्तर पुस्तिका देखें और उसे डाउनलोड/प्रिंट करें।
- “उत्तर कुंजी देखें/चुनौती दें” पर क्लिक करें।
- “अपनी आपत्तियां सहेजें” पर क्लिक करें।
- सही विकल्प चुनें और सहायक दस्तावेज (PDF, अधिकतम 500 KB) अपलोड करें।
- “चुनौती सहेजें और शुल्क का भुगतान करें” पर क्लिक करें।
- भुगतान सफल होने के बाद आपकी आपत्ति दर्ज हो जाएगी और रसीद सुरक्षित रख लें।