फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Phase-2: यूजीसी नेट के दूसरे चरण की परीक्षा पर अपडेट, एनटीए ने जारी की शहर सूचना पर्ची

Tue, 21 Feb 2023 06:19 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Phase-2 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज-2 दिसंबर 2022 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।
विज्ञापन
UGC NET JRF 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Phase-2 City Intimation Slip out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज-2 दिसंबर 2022 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा शहर के आवंटन के लिए यूजीसी नेट अग्रिम सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

एनटीए 28 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक UGC NET के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके UGC NET परीक्षा सिटी इंटिमेशन 2023 की जांच कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार को सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

एनटीए की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक एजेंसी ने अभी तक UGC NET के दूसरे चरण का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया है। "उम्मीदवार ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। एनटीए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए देश भर में 05 विषयों के लिए UGC NET के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित करेगा।

बता दें इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के पहले चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

एनटीए ने 13 फरवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2022 पहले चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की थी। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। उम्मीदवारों को हॉल टिकट देखने के लिए अपना यूजीसी नेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। पहले चरण की यूजीसी नेट परीक्षा 2023 की तारीख 21 से 24 फरवरी 2023 तक है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें