नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2022 का परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा 16 से 18 सितंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 1,62,084 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा की उत्तर कुंजी 1 अक्तूबर को जारी की गई थी।
इस परीक्षा में जीवन विज्ञान के पेपर के लिए 62,655 उम्मीदवार उपस्थित हुए। जबकि रासायनिक विज्ञान 36,374 और गणितीय विज्ञान की परीक्षा में 30,942 शामिल हुए थे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 2,21,746 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,62,084 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 67,813 पुरुष उम्मीदवार, 94,269 महिला उम्मीदवार और 2 उम्मीदवार थर्ड जेंडर से थे। 1 अक्टूबर को उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का समय दिया गया था।
दो पालियों में आयोजित हुई थी परीक्षा
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, CSIR NET 2021 परीक्षा 16 से 18 सितंबर तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से दो सत्रों यानी सुबह और शाम में आयोजित की गई थी।