दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत यहां टाली गई परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया कि लॉजिस्टिक, टेक्नीकल और अन्य प्रशासनिक कारणों की वजह से शनिवार को लगातार तीसरे दिन परीक्षा स्थगित की गई है। शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, अमस, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लद्दाख में आदि के कुल 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्थगित हुई है।
12 से 14 अगस्त के बीच दोबारा होगी परीक्षा
एनटीए ने कहा कि पर्यवेक्षकों/ नगर समन्वयकों से जमीनी स्तर पर रिपोर्ट मांगी गई थी। उनकी सिफारिशों के आधार पर रद्द की गई परीक्षा अब 12 से 14 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही एनटीए ने कहा कि संबंधित उम्मीदवारों के लिए यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। यदि किसी के लिए 12 से 14 अगस्त की तिथि उपयुक्त नहीं है, तो उम्मीदवार अपनी वांछित तिथि और रोल नंबर का उल्लेख करते हुए datechange@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकते हैं।
पहले दिन 17 राज्यों में रद्द, दूसरे दिन 10 राज्यों में टाली गई थी
एनटीए ने कहा कि केंद्रों द्वारा तकनीकी समस्याओं की सूचना के बाद यह फैसला किया है। इससे पहले गुरुवार को भी करीब 17 राज्यों में परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। इसके अलावा केरल में भी 04 अगस्त से 06 अगस्त, 2022 तक चलने वाली सीयूईटी यूजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया कि 10 राज्यों के 16 शहरों के कुल 50 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) को स्थगित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, पहली पाली के दौरान 20 केंद्रों पर परीक्षा को स्थगित किया गया है, जबकि दूसरी पाली के दौरान भी 30 केंद्रों पर परीक्षा को स्थगित किया गया है।