फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Syllabus 2025: एनटीए ने जारी किया नीट यूजी परीक्षा का सिलेबस, इस नई वेबसाइट से करें डाउनलोड

Tue, 31 Dec 2024 11:56 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Syllabus 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। छात्र नीचे दिए नई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अब अपनी परीक्षा की तैयारी इसी पाठ्यक्रम के अनुसार कर सकेंगे।
विज्ञापन
NEET UG Syllabus 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए नया सिलेबस (पाठ्यक्रम) जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नई आधिकारिक वेबसाइट पर  (neet.nta.nic.in) पर जाकर पूरा सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


सिलेबस को अधिसूचित करते हुए, एनटीए ने स्पष्ट किया कि वह नीट यूजी 2025 परीक्षा एनएमसी द्वारा अंतिम रूप से तैयार और जारी किए गए नीट सिलेबस 2025 के आधार पर ही आयोजित करेगा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा  एमबीबीएस,बीडीएस अन्य स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

NEET UG Syllabus 2025 - फोटो : https://neet.nta.nic.in/
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा, "राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) सभी हितधारकों, विशेष रूप से इच्छुक उम्मीदवारों के ध्यान में लाती है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2025 के पाठ्यक्रम को अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी), नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा अंतिम रूप दिया गया है।"

पात्रता मानदंड

नीट यूजी के लिए केवल ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसने कक्षा 12वीं में अतिरिक्त विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी ली है, वे मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। साथ ही, जिन उम्मीदवारों के पात्रता प्रमाण पत्र के आवेदन पहले खारिज कर दिए गए थे, वे भी शामिल होने के पात्र हैं।


नीट यूजी सिलेबस ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी nta.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सिलेबस लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां पीडीएफ अभ्यर्थी की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। 
  • अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें