फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2022 : हजारों छात्रों के डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा, NTA जल्द जारी करेगा रिजल्ट

Wed, 07 Sep 2022 04:23 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

NEET यूजी 2022 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था।
विज्ञापन
NEET UG Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2022 के लिए आयोजित की गई लिखित प्रवेश परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा पूरे देश में 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी जिसमें तकरीबन 18 लाख 72 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि NEET 2022 में शमिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस परीक्षा का परीणाम सात सितंबर को जारी कर सकता है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि एनटीए की ओर से इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में नीट स्टूडेंट्स संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। वहीं अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के E-book Course - Download Now की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी के सपने को साकार बना सकते हैं। 

पूर्व में  जारी की जा चुकी है प्रोविजनल आंसर-की 

NEET यूजी 2022 की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है और अब रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

कितनी है देश में कुल मेडिकल सीटों की संख्या :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में इस वक्त तकरीबन 600 से भी अधिक मेडिकल कॉलेज मौजूद हैं और इन कॉलेजों में सीटों की संख्या 90 हजार से भी अधिक है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में इस वक्त 612 मेडिकल कॉलेज मौजूद हैं और NEET 2022 के आधार पर छात्रों को इनके 91,927 MBBS सीटों पर एडमिशन दिया जा सकता है। इन 91,927 सीटों में से 48,012 सीटें सरकारी कॉलेजों में और 43,915 सीटें प्राइवेट कॉलेजों में हैं। इसके अलावा देश में इस वक्त 27,698 बीडीएस, 50,720 आयुष और 525 बीवीएससी ऐंड एएच प्रोग्रामों की सीटें भी मौजूद हैं। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के हिसाब से कॉलेज अलॉट किया जाता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lekhpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें