NEET UG Result 2022: एक नजर में परीक्षा परिणाम
परीक्षा में 18 लाख 72 हजार 343 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 17 लाख 64 हजार 571 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 01 लाख 07 हजार 772 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थियों में 10 लाख 64 हजार 794 छात्राएं तथा 08 लाख 07 हजार 538 छात्र शामिल थे। वहीं परीक्षा देने वालों में 10 लाख 01 हजार 15 छात्राएं तथा 07 लाख 63 हजार 545 छात्र शामिल हैं। परिणामों में कुल 09 लाख 93 हजार 69 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किया गया है।
NEET UG 2022: इन केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा
मेडिकल प्रवेश परीक्षा 497 भारतीय शहरों और अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत सिटी में आयोजित की गई थी। वहीं, चार सितंबर, 2022 को कोल्लम, श्रीगंगानगर, नागौर, कुशीनगर, भिंड, होशंगड, बेगूसराय और ठाणे में प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम आयोजित किया गया था। दूसरी बार परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की गई थी।