नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के स्थगित होने को लेकर एक फर्जी अधिसूचना वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि अगस्त में होने वाली नीट यूजी परीक्षा स्थगित हो गई है। जबकि, असल में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट परीक्षा को लेकर ऐसी कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है। यह फर्जी अधिसूचना है जिसे लेकर विद्यार्थी सावधान रहें। पीआईबी ने भी इसे लेकर विद्यार्थियों को सचेत किया है। प्रेस इंफ्रोर्मेशन ब्यूरो फैक्ट चेक का भी कहना है कि यह फर्जी अधिसूचना है और विद्यार्थी इस तरह के नोटिस को लेकर सावधान रहें।