फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCET 2026 Exam City Slip: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 09 Apr 2026 06:02 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NCET 2026 Exam City Slip: एनटीए ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 17 अप्रैल को सीबीटी मोड में होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCET 2026 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपनी परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन


एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि केवल परीक्षा शहर की पूर्व सूचना देने के लिए जारी किया जाता है, ताकि अभ्यर्थी समय रहते अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं कर सकें।

17 अप्रैल को होगी परीक्षा

एनसीईटी 2026 का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होगी। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स, रीजनिंग समेत अन्य विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत करने पर ध्यान दें।

लॉगिन डिटेल से मिलेगा एक्सेस

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बिना इन डिटेल्स के सिटी स्लिप एक्सेस नहीं की जा सकती, इसलिए उम्मीदवार पहले से अपनी लॉगिन जानकारी तैयार रखें।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी सिटी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एग्जाम सिटी स्लिप से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • NTA NCET Exam City Slip 2026 विकल्प का चयन करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

सिटी स्लिप जारी होने से उम्मीदवारों को पहले ही यह अंदाजा हो जाता है कि उन्हें किस शहर में परीक्षा देनी है। इससे वे यात्रा, रहने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की योजना समय रहते बना सकते हैं, जिससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें