राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन बीआर्क और बीप्लानिंग 2020 (JEE Main 2020 BArch and BPlanning) के परिणाम की घोषणा कर दी है। दोनों पेपर्स के लिए नतीजे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : दुनिया के टॉप 30 बिजनेस स्कूलों में शामिल हुए भारत के ये संस्थान
एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल तीन अभ्यर्थियों ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इनमें से दो अभ्यर्थी बीआर्क के हैं और एक बीप्लानिंग से। 100 परसेंटाइल लाने वाले तीनों अभ्यर्थी अलग-अलग राज्यों - हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से हैं।
बता दें कि ये परीक्षा 6 जनवरी 2020 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। भारत के 230 शहरों के अलावा विदेश में भी परीक्षा आयोजित की गई थी। बीआर्क में कुल 1,38,410 और बीप्लानिंग में 59,003 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से बीआर्क के लिए 1,12,79 और बीप्लानिंग में 44,517 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
ये परीक्षाएं इंजीनियरिंग के बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर और बैचलर ऑफ प्लानिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आयोजित की जाती है। जेईई मेन जनवरी के बाद जेईई मेन अप्रैल का आयोजन होगा। दोनों में से बेस्ट स्कोर के आधार पर बनी सूची से ये निर्धारित होगा कि किन अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन आईआईटी दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से जेईई मेन बीप्लानिंग और बीआर्क का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जेईई मेन बीप्लानिंग और बीआर्क के परिणाम के संबंध में एनटीए का नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।