फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA ICAR AIEEA 2020: कृषि विश्वविद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Mon, 02 Mar 2020 10:47 AM IST
Trainee Trainee एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक रूप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अधीन कृषि विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी और जेआरएफ / एसआरएफ स्तर पर ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (एआईईईए) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च,2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र ntaicar.nic.in पर भी आवेदन कर सकते हैं। एनटीए आईसीएआर में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2020 है। 

विज्ञापन


मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम आगामी 15 जून घोषित किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो के लिए छात्रों का एडमिशन होगा। आईसीएआर परीक्षा पास करने वाले छात्रों को काउंसलिंग सत्र के लिए उपस्थित होना होगा।

NTA ICAR AIEEA 2020: अभ्यर्थी ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन-
1) अभ्यर्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ntaicar.nic.in पर जाएं।
2) अभ्यर्थी एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
3) यहां नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके छात्र अपना विवरण भरें।
4) ऑनलाइन फॉर्म में विवरण भरने के बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
5) ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करके फॉर्म  सबमिट करें।

NTA ICAR AIEEA 2020: एनटीए आईसीएआर में ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क-
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क 700 रुपये, स्नातकोत्तर के लिए 1000 रुपये है। वहीं जेआरएफ / एसआरएफ के लिए 1700 रुपये है। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये, 500 रुपये और 850 रुपये है।
विज्ञापन


NTA आईसीएआर AIEEA 2020: परीक्षा पैटर्न होगा ऐसा-
परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। छात्रों को यूजी-पीजी स्तर के लिए ढाई घंटे का समय और जेआरएफ / एसआरएफ के लिए तीन घंटे का समय प्रश्नों को हल करने के लिए मिलेगा। यूजी स्तर की इस परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, पीजी स्तर की परीक्षा में 160 और जेआरएफ / एसआरएफ परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। वे अभ्यर्थी जो परीक्षा पास कर लेंगे वे कृषि विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए योग्य होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें