फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA ICAR AIEEA 2019: आवेदन में गलती रही तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा, सुधार का ये है आखिरी मौका

Tue, 11 Jun 2019 12:39 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (AIEEA) 2019 के लिए किए गए आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अभ्यर्थी फोटोग्राफ, थंब इंप्रेशन, सिग्नेचर में गलती होने पर 14 जून 2019 शाम 5 बजे तक इन्हें सुधार सकते हैं।

विज्ञापन


पहले इन चीजों में सुधार करने की अंतिम तिथि 8 जून 2019 थी। लेकिन कई अभ्यर्थी आवेदन के इन सेक्शंस में सुधार नहीं कर पाए थे, इसलिए एनटीए ने अंतिम तिथि आगे बढ़ाई है।

साथ ही एनटीए ने कहा है कि ये आवेदकों के लिए आखिरी मौका है। अगर 14 जून तक आपने आवेदन में सुधार नहीं किए, तो आपके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। यानी आप परीक्षा भी नहीं दे पाएंगे। बता दें कि ICAR AIEEA यूजी, पीजी और जेआरएफ / एसआरएफ के लिए परीक्षा 01 जुलाई 2019 को होगी।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड संबंधी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन


किसी तरह की परेशानी हो ते आप एनटीए को icarnta@gmail.com  पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा 7827980287, 7827980288  पर संपर्क भी कर सकते हैं।

एनटीए आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें