GPAT 2023 का आयोजन 22 मई को दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होने वाला है। GPAT से संबद्ध कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित स्नातकोत्तर फार्मेसी पाठ्यक्रमों (M. Pharma) में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह GPAT 2023 के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह शहर के आवंटन के लिए एक अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। GPAT 2023 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
जीपीएटी परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए, जिसके पास फार्मेसी में स्नातक की डिग्री हो। लेटरल एंट्री के उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार जो बीफार्मा पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी GPAT परीक्षा के लिए पात्र हैं।